जयपुर। हॉरर फिल्म तीन एएम की टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए भानगढ़ को चुना है। यह पिफल्म 26 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य कलाकार रनविजय रिलीज के दिन भानगढ़ में फिल्म प्रमोशन करेंगे।
उन्होंने तय किया है कि वह पूरी यू्निट के साथ इस हॉरर प्लेस को विजिट करके ही रहेंगे। इससे पहले बॉलीवुड एक्टर
आमिर खान ने भी अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के लिए भानगढ़ को चुना था लेकिन उनकी मदर ने उन्हें वहां जाने से मना कर किया। ऐसे में आमिर वहां प्रमोशन नहीं कर पाएं लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रनविजय इस चैलेंज पर कैसे विजय पाएंगे।