(फोटो: एक माह चली गरबा ट्रेनिंग का मंगलवार को समापन हो गया। अब ग्राउंड प्रैक्टिस बुधवार से शुरू होगी।)
जयपुर। गरबा, डांडिया और
कश्मीरी डांस स्टाइल की लगभग एक महीने चली ट्रेनिंग का मंगलवार को भावभीनी मुलाकात और प्रतिभागियों की सेल्फियों के बीच समापन किया गया।
परिषद भवन में एक महीने चली ट्रेनिंग के दौरान साथ से प्रतिभागियों के बीच हुई दोस्ती का बेहतरीन नजारा वर्कशॉप के अंतिम दिन देखने को मिला। दैनिक भास्कर की ओर से हर साल होने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2014 की वर्कशॉप का समापन किया गया।
बुधवार से अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की दो दिवसीय ग्राउंड प्रैक्टिस शाम पांच बजे से एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड में शुरू की जाएगी। गरबा रास 26 सितंबर से खेला जाएगा।
एक महीने चली ट्रेनिंग को लेकर अश्वनी वासवानी और अपूर्वा गुप्ता कहती हैं कि लगातार एक महीने गरबा ट्रेनिंग करने से न केवल स्टेमना बिल्टअप हुआ है बल्कि एफिशिएंसी भी बढ़ी है। हम दोनों पहले से अब खुद को ज्यादा एनर्जेटिक फील करते हैं।
यूथ ने इस गरबा ट्रेनिंग का अपने अंदाज में एंजॉय किया। रश्मि मिश्रा, आयुषी शेखावत, रिंकी ठाकुर का कहना है कि गरबा ट्रेनिंग के दौरान हम मिले। अब हमेशा एक दूसरे के टच में रहे इसके लिए हमने वॉट्सअप्प पर गरबा नाम से ग्रुप बनाया है।
रजनीगंधा द्वारा प्रस्तुत दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव इन एसोसिएशन विद क्षीर डेयरी प्रोडक्ट्स व वोडाफोन हैं। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पावर्ड बाय जिओनी
मोबाइल फोन और एसएनजी ग्रुप हैं। कार्यक्रम के सहयोगी सिंडीकेट बैंक, हैल्थ एंड वैलनेस मॉल (एन इनिशिएटिव बाय जीटीएम ग्रुप) हीरो मोटो कॉर्प एंड एसबीबीजे हैं। स्टूडियो पार्टनर
बिग बॉस है।
आगे की स्लाइड क्लिक कर देखिए गरबा प्रशिक्षण के और फोटोज।
photos by Manoj Sreshta.