पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवींद्र उपाध्याय। फाइल फोटो।
जयपुर। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में आवाज दे चुके जयपुर के रवींद्र उपाध्याय बुधवार को जयपुर में बेस्‍ट सिंगर्स का चयन करेंगे। दरअसल, उपाध्‍याय यहां मानसरोवर स्थित दी आईआईएस यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही राज्यस्तरीय देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता में बतौर जज मौजूद रहेंगे।
बेस्‍ट सिंगर्स को मिलेंगे अवॉर्ड:
छात्र-छात्राओं की गायन क्षमता के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस मौके पर आईएएस एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फूड एवं सिविल सप्लाइज़, राजस्थान सरकार, सुबोध अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
उपाध्‍याय के साथ अंकित भट्ट व प्रेम दवे होंगे जज:
जजों के पैनल में मौजूद होंगे केसरिया मोरे बालम फेम बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय। इन्होंने हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर फिल्म में अपनी आवाज़ दी है। वहीं मशहूर सितारवादक अंकित भट्ट एवं क्लासिकल सिंगर डॉ. प्रेम दवे भी जज की भूमिका में मौजूद रहेंगे।
प्रदेशभर के कॉलेज स्‍टूडेंट्स होंगे शामिल:
इस कार्यक्रम में विजयनगर, कोठपुतली, सीकर, भीलवाड़ा आदि राज्य के कोने-कोने से विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।
आज शहर में यह भी खास :
  1. कंटेम्परेरी इंडियन कुजिन की साइकोलॉजी पर वर्कशॉप: कंटेम्परेरी इंडियन कुजिन की साइकोलॉजी पर बात करेंगे शेफ विनोद। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को होटल हिल्टन में फिक्की फ्लो की ओर से किया जाएगा। फ्लो की चेयरपर्सन अपरा कुच्छल ने बताया कि मेंबर्स के लिए यह वर्कशॉप रखी गई है। जिसमें इंडियन फूड कुकिंग के बारे में बताया जाएगा।
  2. "मुंबई 125 किलोमीटर' के कलाकार भी जयपुर में : शहर में बॉलीवुड मूवी प्रमोशन का सिलसिला जारी है। अब इसी कड़ी में आज "मुंबई 125 किलोमीटर' के कलाकार स्टूडेंट्स और जयपुराइट्स के बीच होंगे। इसके लिए करण सिंह बोहरा, वेदिका प्रताप सिंह और यूनिट जयपुर में होगी। सभी कलाकार सीतापुरा स्थित एक कॉलेज में जाएंगे और युवाओं के बीच मूवी प्रमोशन करेंगे।
  3. सिजलर फूड फेस्टिवल: आईटीसी राजपूताना में शुक्रवार को सिजलर फूड फेस्टिवल चल रहा है। इसमें जयपुराइट्स वेजीटेरियन और नॉनवेजीटेरियन सिजलर्स का आनंद ले सकेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फेस्टिवल 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  4. कॉलेज फ्रेशर्स डे: सेंट विल्फ्रेड कॉलेज का फ्रेसर्ड डे सिलिब्रेशन आज रवींद्र मंच पर आयोजित होगा। ओपन थिएटर में इसका आयोजन शाम 5:00 से 8:00 बजे तक होगा।
  5. विश्व शांति मेला: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजापार्क जयपुर के तत्वावधान में चल रहे विश्व शांति मेले में मंगलवार को प्रमुख आकर्षण स्वर्ग में विराजमान राधा-कृष्ण की झांकी रही। इसके द्वारा यह संदेश दिया गया कि हमें भी अपना जीवन ऐसा ही पवित्र बनना चाहिए, तभी दुनिया स्वर्ग बन सकती है। मेले में गुरुवार से शुरू हो रहे राजयोग शिविर के लिए 148 लोगों ने पंजीकरण करवाया। मेले में आए लोगों ने विश्व को श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
आगे देखें: रवींद्र उपाध्‍याय की इसी महीने की 3 खास सेल्‍फीज-