पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिर आजाद की तबीयत में नहीं सुधार, उशी खां की भी हालत नाजुक

माहिर आजाद की तबीयत में नहीं सुधार, उशी खां की भी हालत नाजुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एसएमएस अस्पताल से वेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए कांग्रेस नेता माहिर आजाद की तबीयत में सुधार नहीं है। वहीं एसएमएस अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां की पत्नी उशी खां की बुधवार को काफी तबीयत बिगड़ गई है। तीन डॉक्टरों की टीम मेडिकल आईसीयू में भर्ती उशी खां के पास पहुंची और दवाइयां बदली। वे वेंटीलेटर पर हैं।
माहिर आजाद के इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि अभी इंफेक्शन को कम करने की प्राथमिकता है, इसके बाद ही अन्य बीमारियों का इलाज शुरु होगा। आजाद को पेट में इंफेक्शन होने और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉ. प्रकाश केसवानी और डॉ. विजय पाठक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।