पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थानों के आउटडोर का भी समय बदलेगा एक अक्टूबर से

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थानों के आउटडोर का भी समय बदलेगा एक अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर के आउटडोर का समय भी एक अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का हो जाएगा। जो 31 मार्च 2015 तक प्रभावी रहेगा। राजकीय अवकाश का समय सुबह 9 से 11 बजे तक का रहेगा।
ओपीडी के प्रभारी डॉ.हेमराज मीना ने बताया कि सैन्ट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन (सीसीआईएम) नई दिल्ली के निर्देशानुसार विभाग के संबंधित रोगियों को हाथ से लिखा रोगी विवरण के साथ कंप्यूटराइज्ड डॉक्यूमेंटेशन भी करवाना है। संस्थान के अधीन किशनपोल बाजार, जवाहर नगर के आयुर्वेदिक अस्पताल आते है।