पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में २७ प्रकोष्ठों का गठन

नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में २७ प्रकोष्ठों का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम मुख्‍यालय का फाइल फोटो।
जयपुर। नगर निगम चुनावों के लिए कलेक्ट्रेट में 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। वोटर लिस्ट बनने के साथ ही चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। इसको देखते हुए कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने इन प्रकोष्ठों की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए है।

इन्हे बनाया है प्रभारी :
निर्वाचन शाखा संचालन व मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का प्रभारी एडीएम (द्वितीय) टीकम चन्द बोहरा, कार्मिक, मतदान दल गठन, मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ का एडीएम (प्रथम) बचनेश अग्रवाल, मतदान केन्द्र व्यवस्था प्रकोष्ठ : सीई– जितेंद्र सोनी, मतदान दलों, पहचान पत्र व मतगणना हेतु प्रवेश पत्र प्रकोष्ठ का प्रभारी एसीएम (प्रथम) आर.के. मीणा को बनाया है। प्रशिक्षण व ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना स्थल व्यवस्था प्रकोष्ठ: इसकी जिम्मेदारी डीएस– (द्वितीय) रामावतार गुर्जर, पर्यवेक्षक व चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ में एडीएम (स्टांप) सुषमा अरोड़ा, रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव भण्डार प्रकोष्ठ में मनरेगा के एडीपीसी रामावतार मीणा तथा निर्देश पुस्तिका प्रकाशन एवं जिला चुनाव संचालन पुस्तिका प्रकोष्ठ में एडीएम (तृतीय) को लगाया है। आचार संहिता व नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ में एडीएम (पूर्व) हनुमान मल ढाका, परिवहन व्यवस्था व क्षेत्रीय दण्डनायकों एवं सेक्टर आफिसर्स की नियुक्ति एवं उनके क्षेत्र का निर्धारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी एडीएम (दक्षिण) पुखराज सेन को दी गई है। वाहनों में डीजल, पैट्रोल व डाक मतपत्र प्रकोष्ठ में डीएस– (प्रथम) पुरषोतम शर्मा, मतपत्र व्यवस्था प्रकोष्ठ में कोषाधिकारी (शहर) रामेश्वर लाल परसोया, भुगतान एवं लेखा प्रकोष्ठ में कोषाधिकारी (ग्रामीण) सतीश गोयल तथा ईवीएम, रूटचार्ट एवं नक्शा, मतदान दल डिस्पैच सेन्टर व्यवस्था, मतदान दलों की वापसी कलेक्शन सेन्टर व्यवस्था व इवेंट मैनेजमेंट प्रकोष्ठ का प्रभारी एडीएम (चतुर्थ) सुखवीर सैनी को बनाया है। वहीं चुनाव व्यय जांच प्रकोष्ठ में एडीएम (तृतीय), सांख्यिकी प्रकोष्ठ का प्रभारी सांख्यिकी (कलेक्ट्रेट), चिन्हित मतदाता सूची प्रकोष्ठ का प्रभारी एसीई– महावीर सिंह, सोशल मीडिया वाच प्रकोष्ठ का प्रभारी डीआईजी (स्टांप) ज्योति चौहान, डाक वितरण व्यवस्था प्रकोष्ठ का प्रभारी नायब तहसीलदार रैवड़मल एवं कम्प्यूटराइजेशन प्रकोष्ठ का प्रभारी एनआईसी (कलेक्ट्रेट) के तकनीकी निदेशक विनोद अग्रवाल को बनाया गया है।