- Hindi News
- सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित होंगे बिना भवन चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र
सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित होंगे बिना भवन चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र
जयपुर। जिले में बिना भवन के चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अब सरकारी स्कूलों के खाली कमरों में स्थानांतरित किए जाएंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को इसके निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर किया।
कलेक्टर ने ये दिए निर्देश:
- सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन लेकर ग्रोथ चार्ट बनाए।
- आंगनबाड़ी केंद्र पर किसी भी बच्चे के अति कुपोषित होने पर उसकी बीमारी के निदान के लिए चिकित्सा केंद्र पर ले जाए।
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित सामग्री नहीं होने पर इसकी सूची विभाग के उपनिदेशक को भिजवाने के निर्देश दिए है।