जयपुर। परिवहन विभाग में पांच साल से 15 जिला परिवहन अधिकारी और 35 इंस्पेक्टर नहीं बदले। ये अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह लगे हुए हैं। इस दौरान सरकारें-मंत्री बदले लेकिन अधिकारी नहीं बदले। परिवहन विभाग इन्हें अब बदलने की तैयारी में जुट गया है। विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के कारण सूची सीएमओ में तैयार हो रही है।
अधिकारी सबसे लंबे समय से जयपुर जोधपुर उदयपुर कोटा अजमेर इसके साथ ही सीमावर्ती चैक पोस्टों पर लगे हुए हैं। यहां पर अधिकारियों ने ट्रकों से मासिक मंथली बांध रखी है। इससे विभाग को रेवन्यू का नुकसान हो रहा है। परिवहन सचिव राजेश्वर सिंह का कहना है कि सूची तैयार है। इसमें लंबे समय से लगे अधिकारियों को दूसरी जगह लगाया जाएगा।