पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम भी नहीं बता पाए बच्चे, १९४ स्कूलों में पहुंचे अधिकारी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम भी नहीं बता पाए बच्चे, १९४ स्कूलों में पहुंचे अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे संबलन अभियान के अंतिम दिन बुधवार को जयपुर में 194 स्कूलों में शिक्षा अधिकारी पहुंचे। वे उस समय दंग रह गए जब सातवीं और आठवीं के बच्चे सामान्य ज्ञान के सवालों के जबाव भी नहीं दे पाए। अधिकारियों ने जब बच्चों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो वे बगले झांकने लगे। वो देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और प्रदेश की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे को भी नहीं जानते।
उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को स्कूलों में गणित, अंग्रेजी और हिंदी के पढ़ाई के स्तर पर भी बच्चे खरे नहीं उतर पाए थे। इस पर अधिकारियों ने शिक्षकों की भी क्लास ली और उन्हें इस मामले पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
उल्‍लेखनीय है कि राज्यभर में 6 हजार स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। करीब 3 हजार अधिकारी स्कूलों का अवलोकन कर रहे हैं। जयपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी, एडीईओ, एडीपीसी व पंचायतीराज के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे। अब वे एक फॉर्मेट में बच्चों के शैक्षिक स्तर की रिपोर्ट एसएसए को भिजवाएंगे।