पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण के दौरान डीटीओ ऑफिस में मिली अव्यवस्था

निरीक्षण के दौरान डीटीओ ऑफिस में मिली अव्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एडिशन कमिश्नर मुकुल राज ने बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय विद्याधर नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर को कई अव्यवस्था मिलीं।
ऑफिस में विंडो पर भीड़ होने के कारण खड़े रहने के लिए लोगों को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। इसी प्रकार ट्रायल के लिए टेस्ट नहीं बना हुआ जबकि जगतपुरा ऑफिस में ट्रायल के लिए ट्रेक बना हुआ है।
ऐसे में एक जिले में दो नीतियां लागू हो रही हैं। इससे लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। ट्रेक पर निरीक्षकों के लिए बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है। उन्हें धूप में खड़ा रहना पड़ता है। ऑफिस में एजेंटों की रोकथाम के लिए गार्ड नहीं लगे हुए हैं।