आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन हबीब खां गौराण। फाइल फोटो।
जयपुर। आरपीएससी की एलडीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले में आयोग के पूर्व चेयरमैन हबीब खां गौरण की भूमिका पर एसओजी ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को पूर्व में आरपीएससी के अधिकारी मामले को दबा कर बैठ गए। लेकिन एसओजी अब मामला दर्ज करने के बाद आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन हबीब खां गौराण की भूमिका की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश में आरपीएससी की ओर से जनवरी 2014 में आयोजित कनिष्ठ लिपिक (एलडीसी ) भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने की भनक प्रिंटिंग प्रेस मालिक और आरपीएससी के अफसरों को लग गई थी। आरपीएससी ने पहली बार परीक्षा के लिए एक बेकअप पेपर भी तैयार करवा लिया था। लेकिन परीक्षा में आरपीएससी ने अभ्यार्थियों को बेकअप पेपर देने के बजाए मूल पेपर ही दे दिया। जो प्रिंटिंग प्रेस से लीक हो गया था।
पूछताछ में हुआ था खुलासा:
दरसअल, एसओजी की पकड़ में आए आरएएस प्री परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आरोपी आरके सिंह, अमृतलाल मीणा और संजीव मीणा ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया था। तीनों आरोपियों ने एलडीसी परीक्षा का पर्चा लीक करने की बात कबूली थी।