पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंपल फेस्ट में विभिन्न प्रदेशों का जायका फूड फेस्ट में शहर के होटल में पहली बार टेंपल फूड का जाय

टेंपल फेस्ट में विभिन्न प्रदेशों का जायका फूड फेस्ट में शहर के होटल में पहली बार टेंपल फूड का जायका ले सकेंगे जयपुराइट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: टेंपल फूड फेस्‍ट के व्‍यंजन पेश करते होटल के शेफ।
जयपुर। कुरकुरी अरबी हो या पालक चोर-चोरी, कढ़ाई पकौड़ा हो या खट्टे टमाटर,सादगी और जायके से भरपूर ऐसे लज्‍जतदार खाने का स्‍वाद लाजवाब है। यह जायका कहीं और नहीं बुधवार से टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में शुरू हुए टेंपल फूड फेस्ट का है।
खास नवरात्रि को ध्‍यान में रखकर इंडियन ट्रेडीशनल फूड की ढेरो वैरायटी इस फूड फेस्‍ट में शामिल की गई हैं। होटल शेफ साहिल अरोड़ा ने बताया कि नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए ही फूड लवर्स और विजिटर्स के लिए टेंपल फूड के तहत सात्विक को मैन्यू में शामिल किया गया है । ऐसा फूड कान्सेप्ट जिसमें देश भर के मंदिरों में परोसे जाने वाले सात्विक भोज से चुनिन्दा चीजों को एक साथ थाल में परोसा जाएगा।
व्रत रखने वालों के लिए खास व्‍यवस्‍था:
शेफ अरोड़ा के अनुसार यह फेस्‍ट खास तौर पर उन विजिटर्स के लिए जो नवरात्रों में व्रत करते है या लहसुन प्याज को अवॉयड करते है। ऐसे में उन सभी लोगो के लिए खास मैन्यू डिजाइन किये गए है जो पुरे नवरात्रों तक होटल में लोगो को सर्व किए जाएंगें। फिर चाहे वो उड़ीसा के टेंपल में सर्व होने वाले फूड हो या फिर वैष्णोंदेवी में मिलने वाला व्यंजन हो। बंगाल, केरला, राजस्थान, पंजाब के स्वाद को एक साथ मैन्यू में एड किए गए है।
होटल शेफ परमजीत ओबरॉय ने बताया कि पहली बार होटल में टेंपल फूड फेस्ट के माध्यम से चार अलग अलग रीजन के फूड में से कुछ चुनिंदा व्यंजनों को एक साथ कम्बाइड किया गया है। इनमें पनीर हो या दही बड़े,काली दाल हो या आलू परवल,बाटी चूरमा ,मिस्सी रोटी हो या कु़ट्टू के आटे की पूड़ी अपनी अपनी खासियत और स्वाद के लिए जाने जाते रहे है। इसके साथ ही कच्ची लस्सी ,ठंडाई और तरह -तरह के डेजर्ट को भी शामिल किया गया है।
आगे देखें: टेंपल फूड फेस्‍ट की स्‍पेशल सात्विक थाली-