पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल पढ़ाई बहुत हार्ड, पहले पढ़ाई फिर दूसरी गतिविधि करें स्टूडेंट, डॉ.सुभाष नेपालिया

मेडिकल पढ़ाई बहुत हार्ड, पहले पढ़ाई फिर दूसरी गतिविधि करें स्टूडेंट, डॉ.सुभाष नेपालिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुधवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के लाइब्रेरी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सुभाष नेपालिया ने कहा कि स्टूडेंट को अन्य गतिविधियों के साथ पढ़ाई पर फोकस रखना चाहिए क्योंकि एमबीबीएस सहित डॉक्टरेट करने में बहुत अधिक मेहनत लगती है और एक डॉक्टर को उम्र भर पढ़ते रहना होता है।
स्टूडेंट वेलफेयर के डीन आईडी गुप्ता ने कहा कि पहले की तुलना में मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का स्तर बढ़ गया है, साथ ही स्टूडेंट में कॉम्पीटिशन भी बढ़ गया है। स्टूडेंट को पहले साल से ही कड़ी मेहनत करनी होती है, इसलिए वे अन्य गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाते।
यदि वे चाहें तो पहले पढ़ाई और फिर अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। इस मौके पर चुनावों में चयनित पदाधिकारियों को डीन आईडी गुप्ता ने शपथ दिलाई।