पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडीज को करते थे होस्ट, अब बनाई मूवी लेकिन दिल्ली जू की घटना से हैं दुखी

रोडीज को करते थे होस्ट, अब बनाई मूवी लेकिन दिल्ली जू की घटना से हैं दुखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: एक्टर और टीवी होस्ट रनविजय का फाइल फोटो।)
जयपुर। हर इंसान जानना चाहता है, कि आखिर मौत के बाद होता क्या है? मूवी में भी मैंने यही जानने की कोशिश की है। मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं उसकी मौत हो जाती है और मैं उसके प्यार में पागल होकर यह जानने की कोशिश करता हूं, कि मौत के बाद वह कहां चली गई है। यह कहना है, एक्टर और टीवी होस्ट रनविजय का। वे अपकमिंग मूवी 3 ए एम के लिए मुंबई से फोन पर से खास बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया, मूवी एक नया हॉरर जोन सेट करेगी। हमने साइंटिफिक तरीके से हॉरर को दर्शाने की कोशिश की है। इसके लिए मुंबई की एक मिल में शूट किया गया है, जो वाकई हॉरर है। उन्होंने बताया, मूवी के प्रशासन के लिए रीलीज वाले दिन 26 सितंबर को जयपुर के भानगढ़ में आऊंगा और वहां जयपुराइट्स के साथ वॉक करूंगा।

रनविजय ने दिल्ली जू की घटना पर दुख जताते हुए कहा, जब वह घटना हुई मैं दिल्ली में ही था। मैं टीवी पर देख रहा था, कि उस लड़के को बचाने के लिए कोई नहीं था। क्या हमारा तंत्र इतना कमजोर है, कि हम उसको बचा नहीं पाए।
उन्होंने कहा, मैं तब स्वयं को हेल्पलेस मान रहा था। जब हम साउथ अफ्रीका जाते हैं तो वहां खुले मैदान में शेर-चीतों के साथ घूमते हैं और यदि कोई जानवर आक्रामक हो जाता है तो उसे बेहोश किया जाता है। क्या हमारे पास जू में एक गन भी नहीं थी?