जयपुर। केन्द्र सरकार ने
जम्मू-कश्मीर में आपदा के दौरान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर के लिए पत्र लिखा है।
जम्मू-
कश्मीर जाने का यात्रा खर्चा राज्य सरकार तथा वहां पर आवास-निवास तथा परिवहन का खर्चा केन्द्र सरकार वहन करेगी। जाने वाले चिकित्सक संयुक्त निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं।
अतिरिक्त निदेशक(राजपत्रित) ने समस्त संयुक्त निदेशक को सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के नाम भेजने के लिए कहा है।