पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, अगले १२ दिन में ८ छुट्टी

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अगले १२ दिन में ८ छुट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकारी कर्मचारियों के लिए छुटिट्यों के लिहाज से 12 दिन बहुत अच्छे रहने वाले हैं। नवरात्रा स्थापना, दशहरा और इदुल अजहा की तारीखों का ऐसा हिसाब-किताब बैठ रहा है कि आठ दिन तक सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
यानी गुरुवार 25 सितंबर से अगले सोमवार छह अक्टूबर तक 12 दिन में से आठ दिन छुटिट्यों रहेंगी और दफ्तर सिर्फ चार दिन ही खुलेंगे।
सरकारी कलेंडेर के अनुसार 25 सितंबर को नवरात्रा स्थापना का अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार 26 सितंबर को दफ्तर खुलेंगे। 27 सितंबर शनिवार व 28 सितंबर रविवार को फिर अवकाश। सोमवार 29 व मंगलवार 30 सितंबर और बुधवार एक अक्टूबर तक तीन दिन तक दफ्तरों में काम होगा। फिर दो को गांधी जयंती, 3-4 को दशहरा अवकाश, पांच को रविवार और सोमवार छह अक्टूबर को इदुल अजहा का सरकारी अवकाश रहेगा।
हालांकि इदुल अजहा का अवकाश चांद दिखाई देने पर निर्भर करेगा। कर्मचारी चाहें तो चारों वर्किंग डे का अवकाश लेकर पूरे 12 दिन का लुफ्त उठा सकते हैं।
छुट्टी के आठ दिन, दफ्तर बंद रहेंगे
25 सितंबरनवरात्र स्थापना
27 सितंबरशनिवार
28 सितंबररविवार
2 अक्टूबरगांधी जयंती
3-4 अक्टूबरदशहरा अवकाश
5 अक्टूबररविवार
6 अक्टूबरइदुल अजहा, चांद दिखने पर निर्भर
सरकारी दफ्तर शुक्रवार 26 सितंबर, सोमवार 29 व मंगलवार 30 सितंबर और बुधवार एक अक्टूबर को खुलें रहेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में भी आगामी 12 दिन में से यही चार दिन वर्किंग के रहेंगे। शनिवार, 27 सितंबर को केवल ऑफिस कार्य के लिए हाईकोर्ट खुलेगा। अधीनस्थ अदालतों में पांच दिन काम काज होगा। यानी 26, 27, 29 व 30 सितंबर और एक अक्टूबर को वर्किंग डे रहेंगे।