- Hindi News
- रिंग रोड: अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण के लिए गुरूवार से चलेगा अभियान
रिंग रोड: अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण के लिए गुरूवार से चलेगा अभियान
भास्कर न्यूज. जयपुर
जेडीए द्वारा गोविन्दपुरा रोपाड़ा खोरी रोपाड़ा लखेसरा भूडथल कानड़वास भटेसरी हिंगोनिया सुमेल बगराना गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा गांव खोरी आदि में रिंग रोड एवं विकसित कोरीडोर निर्माण के लिए प्रस्तावित अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण के लिए गुरूवार से अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर जंगाश्रीनिवास राव ने अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण की क्रियान्विति के लिए मौका निरीक्षण भी किया तथा स्थानीय जनों से कार्यवाही में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने रिंग रोड एवं कोरिडोर निर्माण के अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है।
अतिरिक्त पुलिस जाप्ता
अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण के लिए चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त पूर्व और दक्षिण को अतिरिक्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत ६ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ५ सहायक पुलिस आयुक्त एवं उप अधीक्षक, ८ पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसीए हाडीरानी महिला बटालियन लगाई गई है। पांचवी बटालियन आरएसी के डिप्टी कमाडेन्ट जगदीश प्रसाद मीणा को कैम्प कमाडेन्ट लगाया गया है।