जयपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों की इमरजेन्सी के अब अच्छे दिन आने वाले है। इससे यहां पर आने वाले गंभीर मरीजों को इलाज की बेहत्तर सुविधा मिल सकेगी।
राज्य सरकार ने एसएमएस अस्पताल समेत अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर एवं कोटा में इमरजेन्सी मेडिसन विभाग विकसित करने के लिए 24.72 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। जिससे गंभीर मरीज के आने पर सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, मेडिसन एवं गायनी के डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इमरजेन्सी में सीनियर डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। साथ ही गायनी की डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर कई बार महिलाओं को इलाज में दिक्कत होती है।