पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सालके सबसे बड़े त्योहार दीपावली तक चलने वाले फेस्टिवल सीजन का शानदार आगाज गुरुवार को नवरात्र से होने जा रहा है। ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रानिक्स समेत पूरे कारोबारी जगत में इस बार नया उत्साह देखने को मिल रहा है। एन वक्त पर खरीदारी की मारामारी से बचने और स्टॉक समाप्ति के डर से ग्राहकों ने अभी से इस बार की त्योहारी खरीद की प्लानिंग शुरू कर दी है।
कारोबारी विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बाजार की सेंटिमेंट्स काफी उत्साहवर्धक हैं। बारिश अच्छी होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नया जोश देखा जा रहा है। फोर्टी के पूर्व महासचिव प्रेम बियानी के मुताबिक दीपावली के अवसर पर रूटीन खरीदारी के मुकाबले बाजारों में 10 से 20 फीसदी की अतिरिक्त बिक्री हो जाती है। इसमें वेतनभोगी वर्ग की अहम भूमिका रहती है जो अपने बोनस की पूरी राशि के अलावा एडवांस रकम लेकर इस पर्व को मनाने में आगे रहता है।
आगे पढ़ें: नवराति में ज्योतिष के शुभ मुहूर्त।