पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

४४४

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। केंद्रीय भूजल बोर्ड, सेंट्रल रीजन, नागपुर में टीओ (एस) यानी तकनीकी ऑपरेटर (स्टोर्स) के ग्रुप सी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्‍टूबर है और इसमें चयन साक्षात्‍कार के जरिए किया जाएगा।
वेतनमान:
पे बैंड- I 5,200-20,200 रु, ग्रेड पे 1800 रुपए।
परिवीक्षा अवधि :
2 वर्ष।
पात्रता:
10वीं पास और स्टोर संचालन और अनुरक्षण में एक वर्ष का अनुभव।

उम्र:
18 से 27 वर्ष के बीच। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में छूट का प्रावधान है।
तैनाती:
भारत में कहीं भी।
कार्य:
सामान की लोडिंग, अनलोडिंग, स्टेकिंग, पैकेज खोलना, स्टोर में सामान जमाना, स्टोर का रखरखाव, स्टोर लेखा प्रोसेस, वरिष्ठ अफसर द्वारा सौंपा गया काम।
आवेदन:
निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर क्षेत्रीय निदेशक, भारत सरकार, जल संसाधन मंत्रालय, केंद्रीय भूजल बोर्ड, सेंट्रल रीजन, न्यू सचिवालय बिल्डिंग, सिविल लाइन्स, नागपुर-440001 (महाराष्ट्र) पते पर भेज दें। लिफाफे के ऊपर ‘तकनीकी ऑपरेटर (स्टोर्स) के पद हेतु आवेदन’ जरूर लिखें।
अंतिम तिथि :
20 अक्टूबर 2014 तक आवेदन निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।
चयन प्रक्रिया :
साक्षात्कार के जरिये।