पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

५५५

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीडियो: जयपुर मेट्रो पुलिया से लिया गया एलिवेटेड रोड का नजारा।
जयपुर। जेडीए की ओर से अजमेर रोड पर बहुप्रतिक्षित एलिवेटेड रोड गुरुवार से आम राहगीर के लिए शुरु कर दिया गया। गुरुवार को सुबह 11 बजे एक सादे समारोह में अजमेर रोड की तरफ से एलिवेटेड रोड पर ट्रेफिक शुरू किया गया। इससे पूर्व बुधवार को जेडीए कमिश्नर शिखर अग्रवाल ने एलिवेटेड रोड पर नाइट ट्रायल कर बिजली अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। जिसके बाद उन्होंने कामकाज पर संतोष जाहिर किया था।
अभी सिर्फ कार-बाइक चालकों को राहत:
अजमेर रोड पर शुरू हुए इस एलिवेटेड रोड पर फिलहाल कार-बाइक चालक ही सफर कर सकेंगे। जेडीसी के अनुसार प्रथम चरण में एलिवेटेड रोड से हल्के वाहनों के संचालन शुरू किया गया है। इसके बाद अगले चरण में बस व भारी वाहनों के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
एलिवेटेड का फायदा:
अजमेर-जयपुर के बीच सिविल लाइन, न्यू सांगानेर क्रॉसिंग, क्वींस रोड, श्याम नगर, न्यू सांगानेर रोड, सोढ़ाला, हसनपुरा रोड क्रॉसिंग जैकब रोड क्रॉसिंग ट्रैफिक लाइट पर नहीं रुककर सीधे ही जाने की सुविधा मिलेगी।
240 करोड़ की लागत:
जयपुर से अजमेर की ओर दो लेन में निर्मित एलिवेटेड रोड की लंबाई 3 किमी तथा अजमेर रोड से निर्मित दो लेन की लंबाई 4.5किमी है।
फोटो व वीडियो: राजेश कुमावत
आगे देखें: एलिवेटेड रोड की और अधिक तस्‍वीरें।