जयपुर। राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर ने मिनिमम स्टेंडर्ड नहीं होने के बावजूद एक आयुर्वेद संस्थान को तो मान्यता दे दी और एक को नहीं देने पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि यूनिवर्सिटी की ओर से भेजी गई निरीक्षण टीम के सदस्यों ने रिपोर्ट में मेन पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर में खामियां बताई है।
जानकारी के अनुसार शेखावाटी आयुर्वेद कॉलेज पिलानी (झूंझुनू) को सत्र 2014-15 में प्रवेश के लिए मान्यता मिल चुकी है। जबकि रेनवाल (जयपुर) के शिरडी साईं बाबा आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल को मान्यता नहीं दी है।
एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करके पुन: निरीक्षण कराने के निर्देश दिए है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही यूनिवर्सिटी के कुलपति को वर्ष 2014-15 की संबद्धता प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है।