जयपुर। गजानंद शर्मा राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएसआरडीसी) के नए मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए हैं। राजस्थान सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के संयुक्त सचिव सांवर मल वर्मा ने इस पद पर शर्मा की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि गजानंद शर्मा अभी तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे थे। इसके साथ ही, पीडब्लूडी के दो अन्य खाली पड़े पदों पर भी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत, राजमल जैन को एस.एस. एवं भवन डिविजन का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। जबकि, धीरेंद्र माथुर अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चीफ इंजीनियर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह दोनों अधिकारी पीडब्लूडी के जयपुर स्थित मुख्यालय में रहकर काम करेंगे।