जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट कर उसको घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महारानी फार्म दुर्गापुरा निवासी 33 वर्षीय साक्षी शर्मा ने थाने में पति और सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडिता का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीडिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी वर्ष 2010 में दुर्गापुरा महारानी फार्म निवासी डाक्टर दीपक शर्मा के साथ शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही दीपक व उसके पिता रमेश चन्द शर्मा और मां शारदा शर्मा दहेज की मांग करते है। मांग पूरी नहीं करने पर दीपक व रमेश और उसकी मां ने साक्षी के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।