पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर को मिली १४ पीजी पाठ्यक्रम के लिए मान्यता

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर को मिली १४ पीजी पाठ्यक्रम के लिए मान्यता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। केन्द्र सरकार के आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर को सत्र 2014-15 के लिए 14 तरह के पीजी पाठ्यक्रम के लिए मान्यता दी है। इसमें कायचिकित्सा, द्रव्यगुण, रोग एवं विकृति विज्ञान, शल्य तंत्र, शरी क्रिया, शरीर क्रिया, शरीर रचना, मौलिक सिद्घांत, रस शास्त्र, कौमार भृत्य, स्वस्थ वृत्त, पंचकर्म, प्रसूति एवं स्त्री रोग, अंगद तंत्र, शालाक्य तंत्र शामिल है।
मान्यता मिलने से आयुर्वेद से इलाज कराने वालों को फायदा मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर की एकेडेमिक काउंसिल ने भी अनुमोदित कर दिया है।

इधर, उदयपुर को नहीं मिली मान्यता
आयुष विभाग ने मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर को सत्र 2014-15 के लिए पीजी के तीन पाठ्यक्रम के लिए मान्यता नहीं दी है। कॉलेज प्रशासन ने कायचिकित्सा, द्रव्य गुण एवं रस शास्त्र के लिए आवेदन किया था। लेकिन फैकल्टी की कमी को देखते हुए मान्यता नहीं दी है।