जयपुर। रेलवे ने त्यौहारों को देखते हुए छह ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी की है। उप. रेलवे के सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी डबल डेकर में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक एक्जीक्यूटिव एसी कुर्सीयान कोच की बढोतरी की है।
इसके अलावा अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ में चार अक्टूबर से एक नवम्बर तक एक थर्ड एसी कोच, जयपुर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक सैकेण्ड मय थर्ड एसी कोच की बढोतरी की है।
इनके अलावा जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी कोच की, जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक एसी चेयरकार कोच और जयपुर-इंदौर, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में दो अक्टूबर से एक नवम्बर तक सैकेण्ड क्लास के दो कोच बढाए हैं। ट्रेनों में कोच बढने से यात्रियों की वेटिंग क्लीयर हो सकेगी।