पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सर्जरी सीखने को जुटेंगे देश विदेश के डॉक्टर्स सिकोट की ओर से आयोजित होगी सेमीनार

नई सर्जरी सीखने को जुटेंगे देश-विदेश के डॉक्टर्स सिकोट की ओर से आयोजित होगी सेमीनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हड़डी रोग एसोसिएशन, सिकोट की ओर से बेल्जियम के तत्वावधान में 26 से 28 सितम्बर तक होटल हिल्टन में होने वाली सेमीनार में देश-विदेश के हडडी रोग विशेषज्ञ जुटेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. राहुल कटटा ने बताया कि इंस्ट्रक्शनल कोर्स लेक्चर के तहत सभी डॉक्टरों को नई तकनीक के बारे में जानने को मिलेगा। इसके अलावा नए सर्जन्स को भी ऑर्थोसर्जरी और सर्जरी में सुधार के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
डॉ. अटल सोनी ने बताया कि सेमीनार में डॉ. अशोक जोहरी, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. रोशन वाडे, डॉ. मनदीप डिल्लन सहित कई प्रख्यात डॉक्टर उपस्थित होंगे।