जयपुर। नवरात्रि व्रत में एक वक्त खाना खाने पर ज्यादातर लोग बहुत तेलीय या फिर अधिक खाना खाते हैं। व्रत के इन दिनों आप भले ही एक वक्त ही खाना खाते हैं लेकिन ऐसे खाने से वजन कम होने की बजाए करीब 2 किलो तक बढ़ जाता है। ऐसे में यदि ज्यादा तेलीय खाने से बचकर लाइट और हेल्दी डाइट का सेवन करें तो महज नौ दिनों में ही आप एनर्जी लेवल बढाने के साथ-साथ 2 से 3 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
जयपुर की नेचुरोपेथी डॉ. किरण गुप्ता ने नवरात्रि के अवसर ऐसी ही डाइट और हेल्दी वेट लोस टिप्स dainikbhaskar.com के साथ शेयर किए, जिन्हें आप भी इस्तेमाल कर नवरात्रि को हेल्दी नवारात्रि के रूप में सेलिब्रेट कर सकते हैं।
यह हैं हेल्दी डाइट के टिप्स-
2 केले और तीन ग्लास दूध :
नौ दिन में यदि किसी को अपना वजन तेजी से कम करना है तो यह डाइट उनके लिए बहुत फायदेमंद है। दिन में तीन टाइम सुबह, दोपहर, शाम को एक ग्लास गाय का दूध इलायची डालकर व दो केले या फिर
एप्पल खाएं। बीच में दो कप ग्रीन टी या फिर नीबू पानी पीएं। इस डाइट से आप 2 से 3 किलो वजन मात्र 9 दिनों में कम सकते है।
एनर्जी ड्रिंक :
सुबह 7 बजे 2 चम्मच जीरा, धनिया, अजवाइन, सौंफ, २ पत्ते तुलसी और अदरक को रात में भिगोकर सुबह उसे 1 कप पानी में 10 मिनट उबाल कर पीए। यह ड्रिंक आपका एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ साथ आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: नवरात्रि के दौरान कैसा हो आपका ब्रेकफास्ट ?