(फोटो: मंगलयान के कक्षा में स्थापित होने की खुशी मनाते जयपुरवासी।) जयपुर। पूर्व आईएएस हो या जज या फिर हो आईपीएस, सभी ने देश के पहले ही प्रयास में मंगलयान के मंगलवार की कक्षा में स्थापित होने की खुशी विशेष अंदाज में मनाई। शहर में हुए इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने एक साथ हिस्सा लिया।
अशोक विहार मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप की ओर से सी-स्कीम में हुए आयोजन में मिठाई बांटी गई और इस उपलब्धि पर प्रबुद्ध लोगों ने विचार रखे। सूरज नवलखा ने बताया, कार्यक्रम में आईएएस और जज जैसे पेशे में रहकर सेवाएं दे चुके लोगों ने एक्सपर्ट व्यू दिए। यहां दामोदर मोदी, डा. अशोक कासलीवाल, सुरेश अरोड़ा, मुरारी लाल मित्तल, संजीव दुआ के साथ बड़ी संख्या में एक्सपर्ट शामिल थे।
photos by vijay singh.