जयपुर। बीएसएनएल ने फोन बिल जमा कराने की आखरी तारीख सात दिन बढ़ा दी है। सहायक महाप्रबंधक सीएल वर्मा ने बताया कि भुगतान की आखरी तारीख 24, 25 और 26 सितंबर थी।
कई उपभोक्ताओं ने बिल नहीं मिलने की शिकायतें की। इस पर बिल जमा कराने की आखरी तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। इस अवधि में भुगतान करने पर उपभोक्ताओं से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।