फोटो: ग्राउंड प्रेक्टिस में शामिल अभिव्यक्ति गरबा की प्रतिभागी।
जयपुर। मां दुर्गा की आरती और अराधना के साथ शुरू होने जा रहे चार दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में जयपुराइट्स के लिए म्यूजिक भी खास होगा। गरबा खेलने और डांडिया पर झूमने के लिए राजस्थानी आैर गुजराती के साथ हिट नंबर्स का भी तड़का लगने वाला है।
गरबा का पारंपरिक एहसास कराने वाला गुजराती गीत-संगीत के साथ राजस्थानी म्यूजिक केसरिया बालम...भी जयपुराइट्स के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। आरती के बाद गुजराती गाना तारा विला शाम... होगा। फिर युवाओं के लिए डाडियां पर झूमने के लिए
गोविंदा आला रे... और परी हूं मैं....होंगे।
मिक्स गुजराती और हिंदी गाने भी प्ले किए जाएंगे। धीरे-धीरे गरबा परवान चढ़ने पर रामजी की चाल देखो..., पार्टी तो बनती है..., राधा तेरी चुनरी..., अरे दीवाने... आदि गाने जयपुराइट्स के लिए गरबा के रंग में डूबने के लिए बजेंगे। नए थीम में सोलो और फ्यूजन भी होगा। केसरिया पधारो म्हारे देश... का खास अंदाज भी गरबा के रंग को और अधिक सुनहरा कर देगा।
फोटो: मनोज श्रेष्ठ