पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग की अनदेखी : मिलावट खोर हो रहे है सक्रिय

विभाग की अनदेखी : मिलावट खोर हो रहे है सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन राज्य में छह फूड लैब संचालित होने के बावजूद भी जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से मिलावट खोर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
अभी तो दिवाली का एक माह शेष है, इससे पहले ही विभाग खाद्य पदार्थो की जांच रिपोर्ट समय पर नहीं दे पा रहा है। इसका प्रमुख कारण राज्य सरकार की अनदेखी भी माना जा रहा है।

नुकसान:
जांच रिपोर्ट देरी से आने पर अग्रिम कार्रवाई में देरी, मिलावट खोर सक्रिय
मिलावट का बढ़ रहा है ग्राफ
वर्ष : कुल : मिलावटी : मिलावट( प्रतिशत)
2011: 1535: 267: 17.30
2012: 8697: 1672: 19.22
2013: 6384: 1249: 19.56
कहां कितनी लैब
महाराष्ट्र (12), तमिलनाडु (7), गुजरात (6), राजस्थान (6), वेस्ट बंगाल (5), कर्नाटक (4), मध्य प्रदेश (3), पंजाब (३), यूपी (2), केरल (2) एवं अन्य राज्यों में एक-एक लैब संचालित है। महाराष्ट्र में १२ में चार में फुड सैंपल की जांच की जाती है, शेष में पानी की जांच होती है।