पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनाना अस्पताल में पेयजल पाइप लाइन टूटी, ऑपरेशन अटके

जनाना अस्पताल में पेयजल पाइप लाइन टूटी, ऑपरेशन अटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में शुक्रवार सुबह पानी सप्लाई करने वाली मुख्य लाइन टूट गई। लाइन टूटने के कारण अस्पताल में पानी की सप्लाई रुक गई और टंकियों में पानी नहीं जा सका। हालांकि कुछ ही देर में इसे सुधार दिया गया।
पानी नहीं जाने के कारण टंकिया खाली हो गईं। इससे स्टाफ और मरीजों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। कई मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पानी नहीं आने के कारण ऑपरेशन थियेटर के नलों में पानी नहीं आ सका और काफी देर तक के लिए ऑपरेशन टालने पड़े।
सुबह करीब आठ बजे पाइप लाइन टूटने के कारण यह परेशानी हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह अचानक मुख्य लाइन टूटने के कारण टंकियों में पानी नहीं भर सका और यह परेशानी पैदा हो गई। हालांकि स्टोर के लिए टंकिया हैं लेकिन उनका भी पानी खत्म हो गया। लेकिन कुछ ही देर में व्यवस्था को सुधार दिया गया।