पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ ऑफिस में सर्वर डाउन, काम के लिए पांच घंटे भटकते रहे लोग

डीटीओ ऑफिस में सर्वर डाउन, काम के लिए पांच घंटे भटकते रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। विद्याधर नगर डीटीओ ऑफिस में शुक्रवार को तीन घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इस कारण लोग तपती धूप में लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए भटकते रहे। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी भी सीट से गायब रहे।
कैश काउंटरों पर रसीद और बैकलॉग कराने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को रसीद के लिए तीन घंटे तक तपती धूप में इंतजार करना पड़ा। पर्याप्त छांव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पेड़ों के नीचे बैठना पड़ा।

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सुबह 10 बजे विद्याधर नगर ऑफिस पहुंचे। यहां एक घंटे काम हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे सर्वर डाउन हो गया, जो दोपहर दो बजे तक रहा। दोपहर दो बजे सर्वर शुरू हुआ तो लाइसेंस शाखा से कर्मचारी गायब हो गए।
इस कारण सुबह 11 बजे आए लोगों का काम शाम चार बजे हुआ। सर्वर और कर्मचारियों की वजह से लोग पांच घंटे तक परेशान रहे। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। उधर डीटीओ नवल सिंह का कहना है कि सर्वर डाउन होने से कुछ घंटे काम बाधित रहा।