जयपुर। संयुक्त ऑटो चालक संघर्ष समिति ने आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन और फिटनेस हुए ऑटो रिक्शाओं को परमिट देने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग ने पहले तो ऑटो रिक्शा के परमिट खोल दिए, जिसमें परमिट डीजल-पैट्रोल और गैस के होंगे, इसके बाद ऑटो चालकों ने डीजल के ऑटो रिक्शा खरीद लिए। इन ऑटो रिक्शा का आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन और फिटनेस हो गया। ऑफिस ने टैक्स भी जमा हो गया, लेकिन विभाग परमिट जारी नहीं कर रहा है।
इस कारण ऑटो रिक्शा चलाने में परेशानी आ रही है। चौहान ने बताया कि समिति इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेगी। इसके बाद भी काम नहीं हुआ तो परिवहन मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।