जयपुर। तबादलों से प्रतिबंध हटने के बाद शुक्रवार को शिक्षा संकुल में तबादला अर्जी देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इच्छित स्थान पर तबादलों की आस लिए बड़ी संख्या में शिक्षक यहां पंहुचे। दूर दराज इलाकों से आए शिक्षक शिक्षामंत्री को अपनी अर्जी देना चाह रहे थे।
इस दौरान करीब 300 शिक्षकों ने तबादले के लिए शिक्षामंत्री के नाम अपने आवेदन सौंपे। लंबे इंतजार के बाद तबादलों से प्रतिबंध हटने से शिक्षक काफी राहत महसूस कर रहे थे। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर असमंजस बने रहने से शिक्षक परेशान थे।
वे समझ नहीं पा रहे थे कि इसके लिए आवेदन शिक्षा विभाग को करें या पंचायतीराज विभाग को। अब आगे शनिवार व रविवार का अवकाश होने के बाद सोमवार को फिर यहां भीड़ उमड़ेगी।