पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानोता थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, डीजीपी को शिकायत की पीडितों ने

कानोता थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, डीजीपी को शिकायत की पीडितों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कानोता थाने के सामने मिष्ठान व कोल्ड ड्रिंक की दुकान करने वाले दो युवकों के साथ थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन थाने में ले जाकर उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पीडित रमेश व गिर्राज गुर्जर के पिता ने पुलिस कमिश्नर व डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज को थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश के खिलाफ शिकायत की है। उधर, थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश ने बताया कि रमेश और गिर्राज को 60 पुलिस एक्ट (शराब पीकर घूमना) में गिरफ्तार किया था और शिकायत करने वाला रामकिशन गुर्जर थाने का एचएस है।

शिकायत में रामकिशन गुर्जर ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी चन्द्र प्रकाश व चालक जितेन्द्र दो दिन पहले दुकान पर आए और कोल्ड ड्रिंक ले ली। जब दुकान मालिक रमेश ने पैसे मांगे तो चन्द्रप्रकाश और जितेन्द्र ने रमेश के साथ दुकान में घुसकर मारपीट कर दी।
इस दौरान बीच-बचाव करने आए गिर्राज के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रमेश और गिर्राज के पिता का आरोप है कि थाना प्रभारी चन्द्र प्रकाश बिना किसी कारण दोनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने पर दोनों के साथ मारपीट की है।