पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के पहले मूक बधिर कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन का काम शुरू

प्रदेश के पहले मूक बधिर कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुर के गांधीनगर स्थित पोद्दार सीनियर स्कूल में चल रहे राजकीय कॉलेज में मूक बधिर बच्चों के लिए अलग से प्रारंभ किए गए सेक्शन में प्रवेश का काम प्रारंभ हो गया है। अब तक 20 मूक बधिर बच्चों ने कला प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है।

पहले सत्र में 80 सीटें रखी गई हैं। इसमें मूक-बधिर व दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र 2014-15 से स्नातक स्तर पर कला संकाय के एक सेक्शन में प्रवेश नीति 2014-15 के आधार पर प्रवेश होंगे।
इस सत्र में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, हिंदी साहित्य व चित्रकला विषय प्रारंभ होंगे। नए वर्ग संचालित किए जाने के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 5.07 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
इस प्रकार हो सकेंगे प्रवेश
आवेदन फॉर्म जमा करने का काम प्रारंभ: 25 सितंबर से
आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि: सात अक्टूबर
प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन: आठ अक्टूबर
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर शाम पांच बजे तक