जयपुर। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि योग व प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्षीय डिप्लोमा व एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर संचालित करेगा।
साथ ही पंचकर्म टेक्नोलॉजी का भी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। राठौड़ शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय में आयुर्वेद विभाग की रिव्यू बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही अनुज्ञापन अधिकारी नियुक्त करने तथा आयुर्वेद डिस्पेंसरियों के मानदंड बनाने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर एसीएस गुरजोत कौर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा समेत आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी के अधिकारी उपस्थित थे।