'अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2014' में इसबार वर्टेक सीरीज के स्पीकर साउंड ने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस ईवेंट में कोई रावण के गेटअप में तो कोई शेर तो कोई मॉडर्न
कान्हा के गेटअप में नजर आया। हर प्रतिभागी ने कुछ अलग दिखने के अंदाज को लेकर कई प्रयोग किए।
राधा कृष्ण थीम पर डेकोरेशन:
'अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2014' में इस बार डेकोरेशन थीम राधा-कृष्ण थीम पर रखी गई है। वेन्यू के स्टेज पर राधा कृष्ण और बृज की खूबसूरती दिखाई गई। स्टेज का
डेकोरेशन भी इसी थीम पर किया गया है। पूरे पंडाल में राधा-कृष्ण ह्यूमन साइज कटआउट्स लगाए गए हैं।
वर्टेक सीरज के स्पीकर:
इस बार गरबा महोत्सव में वर्टेक सीरीज के स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। इन्हें लाइन अरे स्पीकर भी कहा जाता है, यह साउंड सिस्टम दुनिया के बेहतरीन स्पीकर्स में से एक हैं। इसकी खासियत है कि जरूरत के हिसाब से साउंड का एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 30 माइक और 150 से ज्यादा स्पीकर और 18 मॉनीटर लगे हैं।
सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था:
- सीसीटीवी सर्विलेंस
-
एंट्री गेट पर चौकसी, सिर्फ कपल एंट्री
- पहले दिन सिर्फ आमंत्रितों को एंट्री
- 26 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
- एंट्रीज सिर्फ टिकट या पासेज से होगी
भास्कर की लाइफस्टाइल मैग्जीन की लॉन्चिंग:
दैनिक भास्कर की लाइफ स्टाइल मैग्जीन फैशन फिएस्टा के पहले एडिशन की लॉंचिंग भी शुक्रवार को अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2014 में हुई। इस अवसर पर डिजाइनर रोहित कामरा, अभिषेक कामरा , ज्वैलरी डिजाइनर आस्था काला,सोडा की सरपंच छवि रजावत और बिजनेसमैन स्वप्न गुहा मौजूद रहे। मैग्जीन का पहला एडिशन वेडिंग स्पेशल रखा गया है। जयपुर बेस्ड इस मैग्जीन में फैशन से संबंधित सभी जानकारी दी गई है। शादी को किस तरह प्लान कर सकते हैं और शादी की शॉपिंग के लिए इसमें बेस्ट ऑप्शन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इस मैग्जीन में 'राइट टू एडिटर' कॉलम के जरिए रीडर अपने सजेशन भी दे सकते हैं। इसके लिए
फेसबुक पेज पर
www.facebook.com/dbfashionfiesta शेयर कर सकते हैं।
फोटो: मनोज श्रेष्ठ व महेन्द्र शर्मा
आगे देखें: अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव- 2014 के और अधिक फोटो।