पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एस्प्रेशन में फेस्टिव कलेक्शन की घूम

एस्प्रेशन में फेस्टिव कलेक्शन की घूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। फेस्टिव सीजन में होम डेकोर हो या ब्राइडल कलेक्शन या फिर फैशन एसेसरीज, शुक्रवार से शहर में शुरू हुई एस्‍प्रेशन लाइफ स्‍टाइल एग्जिबिशन में नए कान्सेप्ट जयपुराइट्स को लुभा नजर आए। एसएमएस कन्वेन्शन हॉल में आयाेजित इस एग्जिबिशन में एक ही छत के नीचे गर्ल्स के लिए डिजाइनर एसेसरीज, फूट वियर, हैंड बेग्स, क्लच, दुपट्टे, ड्रेस मैटेरियल, इंटीरियर, गिफ्ट्स और गिफ्ट पैक का बेहतरीन कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है। एग्जिबिशन के पहले दिन अगल-अगल थीम पर ढेरों कलेक्शन के साथ विभिन्न राज्यों से आर्टिजन और डिजाइनर्स अपने प्रोडक्‍ट्स को पेश‍ किया।
ब्राइडल कलेक्शन है खास-
इस एग्जीबिशन में जयपुर समेत कोलकाता , मुम्बई के डिजाइनर्स ने ब्राइडल कलेक्शन के वाइड रेंज को शो केस किया है । जिसमें गोटा पत्ती, जरदोजी, मिरर वर्क, जरी वर्क, पर्ल वर्क के साथ जार्जट, शिफॉन, सिल्क, रा सिल्क, के साथ डिफरेंट लुक के साथ प्रजेंट किया है। जिसमें ब्राइडल साडी,सूट लहंगे को बड़े ही इनोवेटिव लुक दिया है।
मदर ऑफ पर्ल के डेकोरेटिव पीस-
एग्जीबिशन में जहां एक तरफ कपड़ों का आकर्षण जयपुराइट्स को खींच रहे हैं वहीं फेस्टिव सीजन होने के कारण ही तरह तरह के डेकोरेटिव पीसेज भी लोगों को खासा लुभा रहे हैं। फिर चाहे वो मदर ऑफ पर्ल से बने बाॅक्स हो या फिर बड़े साइज के शो पीस हो।