जयपुर। प्रदेश में बच्चों को निशुल्क पेंटावेलेंट वेक्सीन की सुविधा दो अक्टूबर से मिलेगी। जिससे डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टिटेनस, हिपेटाइटिस-बी और हिब बीमारी से निजात दिलाएंगे।
संबंधित अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये टीका बीमारियों के खिलाफ लड़ने के लिए एक कॉम्बों की तरह काम करेगा। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में दिमागी बुखार व निमोनिया से होने वाली मौत का प्रमुख कारण है।
राज्य के विभिन्न जिलों में पेंटावेलेन्ट टीकों की खेप का आना शुरू हो गया है लेकिन अभी बुधवार तक टीकों के नहीं पहुंचने से संशय की स्थिति बनी हुई थी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने दो अक्टूबर से पेंटावेलेंट वैक्सीन लगाने की घोषणा कर रखी है।