पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: एसएमएस इंवेस्‍टमेंट ग्राउंड में गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस करती युवतियां।
जयपुर। गरबा का रंग और डांडिया की खनक शुरू होने से पहले गुरुवार को जयपुर के एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड में हुई ग्राउंड प्रैक्टिस में जयपुराइट्स का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। दैनिक भास्कर की ओर से हर साल आयोजित होने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2014 का आगाज 26 सितंबर शुक्रवार से होगा जो लगातार चार दिन तक चलेगा।
शुक्रवार से जयपुराइट्स गरबा और डांडिया की लय और ताल के बीच झूमेंगे। इस चार दिवसीय ईवेंट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस ईवेंट में महाआरती से शुरुआत की जाएगी। रजनीगंधा द्वारा प्रस्तुत दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव इन एसोसिएशन विद क्षीर डेयरी प्रोडक्ट्स वोडाफोन हैं। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पावर्ड बाय जिओनी मोबाइल फोन और एसएनजी ग्रुप हैं। कार्यक्रम के सहयोगी सिंडीकेट बैंक, हैल्थ एंड वैलनेस मॉल (एन इनिशिएटिव बाय जीटीएम ग्रुप) हीरो मोटो कॉर्प एंड एसबीबीजे हैं। स्टूडियो पार्टनर बिग बॉस है।

बेस्ट सिस्टम के साथ होगा म्यूजिक प्ले
साउंडसिस्टम एक्सपर्ट जिम्मी ने बताया कि इस बार वर्टेक सीरीज के स्पीकर लगाए गए हैं। इन्हें लाइन अरे स्पीकर भी कहा जाता है, यह साउंड सिस्टम दुनिया के बेहतरीन स्पीकर्स में से एक हैं।
सभी फोटो: मनोज श्रेष्‍ठ
आगे देखें: गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस के और अधिक फोटो।