पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह सेवारत डॉक्टरों का अध्ययन अवकाश स्वीकृतत

छह सेवारत डॉक्टरों का अध्ययन अवकाश स्वीकृतत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर छह डॉक्टरों का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया है। निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. बी. आर. मीणा के अनुसार अध्ययन अवकाश उन्हीं का मान्य होगा, जिसका पीजी में चयन सेवारत कोटे के तहत हुआ है और पूर्व में सेवारत कोटे का लाभ नहीं लिया है।
आदेशानुसार डॉ. वीरेंद्र सिंह (पैथोलोजी), डॉ. रजनीश रायदास (निश्चेतन), डॉ. अविकल्प प्रकाश (पीएमआर), डॉ.लालचंद वर्मा (फोरेन्सिक मेडिसन), डॉ.मुकेश पालीवाल (मेडिसन) का स्वीकृत किया गया है।
इधर, विभाग ने सीएचसी कानोड़ (उदयपुर) में कार्यरत डॉ. शंकरलाल बामणिया तथा सीएचसी गुढ़ागौडज़ी (झूंझुनू) में कार्यरत डॉ. मोहनलाल सौंकरिया को एपीओ किया गया है, जिनका मुख्यालय जयपुर रहेगा।