पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता की गला रेतकर हत्या

विवाहिता की गला रेतकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: मुहाना इलाके में मिला विवाहिता का शव।)
जयपुर। मुहाना इलाके में बीती रात को एक 27 वर्षीय विवाहिता की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका अंजना शर्मा पत्नी गंगाराम केश्यावाला गांव की रहने वाली है।
सूचना पर एफएसएल और मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हास्पिटल ले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतका अंजना शुक्रवार दोपहर से घर से गायब थी। सुबह छह बजे सूचना मिली थी कि केश्यावाला गांव के बीचों-बीच एक खाली भूखण्ड में महिला की लाश पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अंजना का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर पड़ा हुआ था।
photo by Om Prakash.