पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों को मुख्य धारा से जोडकर रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी पुलिस

अपराधियों को मुख्य धारा से जोडकर रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्‍थान पुलिस मुख्‍यालय। फाइल फोटो।
जयपुर। आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़ रहे युवाओं को मुख्य धारा से जोड़कर रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने अनूठी पहल की है। अपराध से जुडऩे वाले युवाओं को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए पुलिस ने युवा परिवर्तन के नाम से एक योजना शुरू की है।
योजना के तहत पहली बार चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट जैसे अपराधों को जिसने किसी कारण से अंजाम दिया है। उन युवाओं की सूची बनाई जाएगी और मुंबई की संस्था खेरवाड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से उनको मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसके बाद ऐसे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि भविष्य में किसी आपराधिक प्रवृत्तियों में शामिल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार योजना के तहत प्रथम चरण में कमिश्नरेट के तीन थानों को शामिल किया है। उनमें गलतागेट, शास्त्रीनगर और जालूपुरा थाना इलाके है।