पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई का संदेश देंगे स्वच्छता रथ

विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई का संदेश देंगे स्वच्छता रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। जिले के विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन का स्वच्छता रथ साफ-सफाई का संदेश देगा। स्वच्छता रथ की एलसीडी के जरिए आमजन को स्क्रिप्ट दिखा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने स्वच्छता रथ की मॉनिटरिंग के लिए जिला परिषद के सीईओ व एडीएम स्तर के अफसरों को जिम्मेदारी दी है।

जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सोनी ने बताया कि स्वच्छता रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों व विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश देंगे। यह रथ 27 सितम्बर को पंचायत समिति दूदू, 28 सितम्बर को फागी, 29 सितम्बर को चाकसू, 30 सितम्बर को बस्सी, 1 अक्टूबर को जमवारामगढ़ एवं 2 अक्टूबर को गोविन्दगढ़ में जाएगा।
जिला परिषद के एसीईओ महावीर सिंह ने बताया कि इस सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों के उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।