(फोटो: वर्ल्ड हार्ट डे के एक दिन पहले हार्ट विद सोल हाफ मैराथन में दिखा गजब का उत्साह।)
जयपुर। अलसुबह पांच बजे का समय, सेंट्रल पार्क का पोलो ग्राउंड और दौड़ने के लिए उत्साहित रनर्स। मौका था वर्ल्ड हार्ट डे के एक दिन पहले हार्ट विद सोल हाफ मैराथन का, टीम जयपुर मैराथन द्वारा आयोजित इस हाफ मैराथन में सबका उत्साह देखते ही बनता था, 75 वर्ष के प्रभुलाल देवेंदा हो या 25 वर्ष के हर्ष, सब इस अनूठे आयोजन में दौड़ने के लिया तैयार थे।
जयपुर मैराथन के सीईओ और फाउंडर मुकेश मिश्रा, इंडस्ट्रलिस्ट रवि गोयनका, इंडस्ट्रलिस्ट अमित चतुर्वेदी, आर्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर साधना आर्य, डॉक्टर लीना बल्दवा, इनकम टैक्स कमिश्नर संजीव सिंह, आर्किटेक्ट शामिनी, विशाल सहगल, डॉक्टर अर्पिता जिंदल, मेघा भटनागर, डॉक्टर रमा पांडे सहित कई रनर्स ने कदम से कदम मिलते हुए 551189 कदम की कुल दौड़ 2.30 घंटे में पूरी की सभी रनर्स ने 21 किलोमीटर की दूरी पूरी की।
हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल जरूरी
हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल होनी जरूरी है और उसके लिए रोज दौड़ना या वाक करना जरूरी है। दिल को सदा जवान रखना है तो तीन मूलमंत्र फॉलो करने पड़ेंगे। वेट कंट्रोल, स्ट्रेस कंट्रोल और एक्सरसाइज. इन तीनों को लेकर कांशियस रहने पर हार्ट की डिजीज आपके आसपास भी भटकने नहीं पाएगी। प्राब्लम यह है कि इन तीनों चीजों को हर कोई इग्नोर करता है।
आपने अपनी और दूसरों की लाइफ को हेल्दी रखने के लिए अगर अभी तक कोई रिजोल्यूशन नहीं लिया है तो यह आपके लिए गोल्डन चांस है। आप आज यह रिजोल्यूशन ले सकते हैं कि अपनी लाइफ को हेल्दी बनाएंगे ही, दूसरों को भी इसके प्रति अवेयर करेंगे ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ रहें। इन सभी संदेशो के साथ जयपुर रनर्स " हार्ट विद सोल " हाफ मैराथन में दौड़ें।
विंटर में जरूरी एक्सरसाइज
आम तौर एक्सरसाइज करना लोग विंटर में पूरी तरह छोड़ देते हैं। इसका असर तुरंत नहीं, लेकिन आने वाले चार पांच सालों में दिखता है। रूटीन एक्सरसाइज न करने पर भी भूख की मात्रा उतनी ही रहती है। ऐसे में ये फैट डिपॉजिट होता रहता है। और बाद में इसका असर कोलेस्ट्रोल और ओवरवेट के रूप में नजर आता है।
गौरतलब हे की आगामी विंटर्स में 25 जनवरी को भारत की सबसे बड़ी मैराथन जयपुर मैराथन का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिससे की हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित किया जा सके।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए मैराथन की और फोटोज।
photos by Urvashi Verma.