पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंकसिटी हैंडीक्राफ्ट्स एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन हेंडीक्राफ्ट और आर्ट वर्क आर्टिजन्स को मुफ्

पिंकसिटी हैंडीक्राफ्ट्स एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन हेंडीक्राफ्ट और आर्ट वर्क आर्टिजन्स को मुफ्त में स्टाल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: दिवाली उत्सव एग्जीबिशन में खरीदारी करती एक महिला।)
जयपुर। गौरव टावर के समीप अणुविभा केंद्र में कलर ग्रुप की तरफ से आयोजित दिवाली उत्सव एग्जीबिशन में हैंडीक्राफ्ट्स, ज्वैलरी और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज का बेजोड़ कलेक्शन नजर आया।
27 से 28 सितम्बर तक चलने वाली इस एग्जिबिशन में फैशन ज्वेलरी, होम फर्निशिंग, डेकोरेटिव गिफ्ट्स और आर्टिकल्स, चटक रंग की गोटा वर्क की डिजाइनर कुर्तियां और साड़ियों का संसार नजर आया।
शनिवार को इस एग्जिबिशन का उदघाटन पूर्व सांसद महेश जोशी ने किया। एग्जिबिशन की ऑर्गनाइजर ने बताया की इस एग्जीबिशन में पहली बार हेंडीक्राफ्ट आर्टिजन को मुफ्त में स्टॉल्स देकर उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की पहल की गई है।
आगे की स्‍लाइड में क्लि कर देखिए एग्जिबिशन की और फोटोज।
photos by Urvashi Verma.