पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ललित किशोर चतुर्वेदी पहुंचे राजभवन

ललित किशोर चतुर्वेदी पहुंचे राजभवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ललित किशोर चतुर्वेदी ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात के दौरान शॉल उढ़ाकर सम्‍मान प्रकट किया।
जयपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित किशोर चतुर्वेदी शनिवार को राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। राजभवन में कल्याण सिंह से उनकी मुलाकात हालांकि शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन बातचीत में उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
राज्यपाल से शनिवार को ही एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व कुलपति पी.एल. चतुर्वेदी ने भी मुलाकात की। गोपालगढ़ न्यायिक पूछताछ आयोग के अध्यक्ष सुनिल गर्ग भी राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। इन सबके अलावा अन्य कई प्रदेशों के लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की।
इनमें आगरा के महेश चंद्र राजपूत, मथुरा के बंटी चौधरी, कामा के विजेंद्र सिंह लोधा, जयपुर के विपिन कश्यप और राजस्थान यूनिवर्सिटी अतिथि गृह के मैनेजर नरपत सिंह शामिल हैं। राजभवन की पुस्तकाध्यक्ष डॉ ज्ञान कौर कपूर ने अपनी पुस्तक शहीद भगत सिंह की जेल डायरी की प्रति भी राज्यपाल को भेंट की।